{"_id":"638b42b7e855d46d326ba741","slug":"hardoi-cash-and-jewelry-stolen-by-breaking-into-hardoi-news-knp7314766154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः सेंध लगाकर नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः सेंध लगाकर नकदी व जेवर चोरी
विज्ञापन
फोटो-20- चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : HARDOI
हरियावां। थाना क्षेत्र के मछरियापुरवा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान में सेंध लगा दी। घर में घुसे चोरों ने जेवर व नकदी पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
शुक्रवार रात गांव निवासी करन अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गया था। घर पर पत्नी व अन्य परिवार के लोग मौजूद थे। शनिवार सुबह जब पत्नी ने कमरे में बक्से का ताला टूटा पड़ा हुआ, देखा तो उसके होश उड़ गए। जेवर के खाली डिब्बे इधर-उधर पडे़ हुए थे। उसने परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी।
चोरी की सूचना फैलते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने देखा तो कमरे की पिछली दीवार में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की घटना का अंजाम दिया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि 18 हजार नकद, एक सोने की चेन, एक सोने का हार, पायल व अन्य जेवर चुरा ले गए। एसआई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी करने के साथ मामले के तमाम बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।