{"_id":"632c554ac1add60c432c6597","slug":"hardoi-case-against-four-people-for-abetment-to-suicide-hardoi-news-knp7194189137","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: अश्लील हरकतों से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: अश्लील हरकतों से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 22 Sep 2022 09:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 09:08 PM IST
सार
अरवल थाना क्षेत्र में अश्लील हरकतों से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने घर के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में अश्लील हरकतों से क्षुब्ध किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दी थी। घटना के तीन माह बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक गांव निवासी में महिला ने न्यायालय में वाद दाखिल किया था।
विज्ञापन
इसमें बताया था कि पांच जून को वह खेत में खड़ी मूंगफली की सिंचाई कर रही थी। उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का मन्नी घर में घुस गया। उसने बेटी को साथ अश्लील हरकतें कीं। जब वह खेत से घर वापस गई, तो बेटी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन
इसकी शिकायत करने के लिए उसके घर पहुंची। वहां युवक के परिवार के लोगों ने उसे धमकाया। इस बात से परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसने इंसाफ पाने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बुधवार की रात चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। अरवल थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मन्नी, दिवारी, देवकी व बल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।