फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Bus carrying party workers in PM's rally collided with another bus due to steering failure, ten injured

हरदोई: प्रधानमंत्री की रैली में जा रही बस स्टेयरिंग फेल होने से दूसरी बस से भिड़ी, भाजपा कार्यकर्ता की मौत, नौ लोग घायल

Sat, 18 Dec 2021 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

शाहजहांपुर में आयोजित पीएम मोदी की रैली में कार्यकर्ताओ को लेकर जा रही बस हरदोई में हादसे का शिकार हो गई। एक की मौत हो गई। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Hardoi: Bus carrying party workers in PM's rally collided with another bus due to steering failure, ten injured
पीएम की रैली में कार्यकर्ताओ को लेकर जा रही बस दूसरी बस से भिड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस शाहाबाद में हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने से सड़क किनारे खड़ी दूसरी बस में घुस गई। हादसे में बिलग्राम के ग्राम घासीराम पुरवा निवासी भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पीएम की रैली में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह बिलग्राम से कार्यकर्ता बस से शाहजहांपुर जा रहे थे। शाहाबाद-शाहजहांपुर हाईवे पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़ी कार्यकर्ताओं से भरी बस में पीछे से जा घुसी।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने बसों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस बीच रैली में शामिल होने जा रहे हरदोई पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर व पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने पुलिस को सूचना दी। एसडीएम सौरभ दुबे व सीओ सतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में भाजपा के निवर्तमान बूथ अध्यक्ष रूपराम (40) निवासी मक्कूपुरवा बिलग्राम सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी भिजवाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने घायल रूपराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रूपराम की मौत हो गई। 

घायलों के नाम
हादसे में राजेंद्र कुमार (45) ग्राम रद्धेपुरवा, राजेश (40) निवासी कस्बा बिलग्राम, सियाराम (62) कस्बा बिलग्राम, शिवराज (36) व रामू (25) ग्राम घासीपुरवा, रामसागर (34) मक्कूपुरवा बिलग्राम, जैसाराम (35) घासीपुरवा बिलग्राम, शिवलाल (60) निवासी मक्कूपुरवा, बिहारी (70) निवासी ग्राम उम्मेद पुरवा बिलग्राम घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed