Hardoi: बेरहमी से किया मासूम का कत्ल, चार दिन भूसे में दबाए रखा शव, पुलिस भी बरतती रही लापरवाही
माधौगंज थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम की हत्या के मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। शुक्रवार को खेलते हुए बच्चा लापता हो गया था और उसका शव भूसे में दबा मिला। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में खेलते समय मासूम की उठाकर हत्यारे ने सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद चार दिन भूसे में दबाए रखा गया। पहले पुलिस लापरवाही बरतती रही। एसपी के निरीक्षण के बाद पुलिस सक्रिय हुई। बढ़ते दबाव को देख कर हत्यारे मासूम का शव झाड़ियों में फेंक गए।
माधौगंज थाना क्षेत्र के इकसई गांव निवासी ईश्वरचंद्र का कृष्णा (4) इकलौता बेटा था। शुक्रवार सुबह दरवाजे के बाहर खेलते समय वह लापता हो गया था। बाबा रामेश्वर ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद बेटे की तलाश करने में सक्रियता नहीं दिखाई। सोमवार को एसपी राजेश द्विवेदी व एएसपी पूर्वी अनिल सिंह ने गांव पहुंचकर जांच की।
इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। जिस स्थान पर परिजन व पुलिस चार दिनों से मासूम को खंगालते रहे। मंगलवार सुबह उसी स्थान पर कृष्णा का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मासूम की मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं मासूम के मुंह में भूसा भरा मिला है।
इससे स्पष्ट है कि हत्यारों ने मासूम का कत्ल कर शव भूसे में दबा दिया। पुलिस के सक्रिय होने पर शव को फेंक गए। फिलहाल पुलिस अभी तक मासूम की हत्या की वजह आदि बिंदुओं तक जांच कराने में नाकाम है। एसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।