{"_id":"63722dc1cf4ecf509837dbe1","slug":"hardoi-brother-in-law-killed-in-tractor-trolley-collision-sister-in-law-injured-hardoi-news-knp7281665146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से देवर की मौत, भाभी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से देवर की मौत, भाभी घायल
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर तिराहे के पास रविवार देर शाम बाइक सवार देवर-भाभी को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में देवर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण नगरिया निवासी कांशीराम (30) मजदूर था। वह रविवार शाम अपनी भाभी रजनी (36) को बाइक से लेकर उसके मायके शाहजहांपुर के सल्लिया गांव जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर तिराहे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से नीचे जा गिरे। हादसे में देवर-भाभी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कांशीराम हेलमेट नहीं लगाए था।
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टर ने कांशीराम की हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी ममता के अलावा तीन बच्चे हैं। शाहाबाद कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।