{"_id":"638b865c76aa7040997278c5","slug":"hardoi-brother-in-law-died-in-a-road-accident-brother-in-law-injured-hardoi-news-knp7315921154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: सड़क हादसे में साले की मौत, बहनोई घायल, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: सड़क हादसे में साले की मौत, बहनोई घायल, मचा कोहराम
Sat, 03 Dec 2022 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
रिश्तेदारी में आयोजित शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे साले-बहनोई को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौत हो गई और बहनोई गंभीर रूप से घायल है। पाली थाना क्षेत्र के गांव किरतियापुर निवासी सुरेंद्र (48) शुक्रवार को रिश्तेदारी की आयोजित शादी में शामिल होने फजुल्लापुर गए थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह वह अपने बहनोई सत्यपाल (50) निवासी बानगांव जिला शाहजहांपुर के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में लोनार थाने के भैलामऊ पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई सत्यपाल घायल हो गया। सुरेंद्र के परिवार में पत्नी विमला के अलावा चार बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन