{"_id":"63012dfea3fc2a38c83869ac","slug":"hardoi-boy-s-side-was-demanding-dowry-the-girl-gave-her-life-hardoi-news-knp71374154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः लड़का पक्ष कर रहा था दहेज की मांग, युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः लड़का पक्ष कर रहा था दहेज की मांग, युवती ने दी जान
विज्ञापन
पाली। रिश्ता तय होने के बाद लड़का पक्ष लगातार दहेज की मांग बढ़ा रहा था। इससे परेशान युवती ने कोठरी में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी तैयबा (20) का निकाह फर्रुखाबाद के राजेपुर थाने के दौलतपुर गांव निवासी युवक के साथ तय हुआ था। निकाह से पहले की सारी रस्में हो चुकीं थी। नवंबर में निकाह होना था।
शनिवार दोपहर तैयबा ने घर के अंदर कोठरी की धन्नी में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। कोठरी की तरफ गए परिजनों ने शव लटका देखा। मृतका के भाई रकीम ने बताया कि निकाह तय होने के बाद से लड़के पक्ष की दहेज की मांग लगातार बढ़ रही थी।
विज्ञापन
वह मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रहे थे। आरोप है इसी से परेशान होकर बहन ने आत्महत्या कर ली। मृतका तीन भाई बहनों में बड़ी थी। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।