{"_id":"616d5e26b12dda24ba4f2d1c","slug":"hardoi-body-of-woman-who-went-out-to-take-medicine-was-found-in-canal-daughter-missing-for-four-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: दवा लेने निकली महिला का नहर में शव मिला, बेटी चार दिन से थी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: दवा लेने निकली महिला का नहर में शव मिला, बेटी चार दिन से थी लापता
Mon, 18 Oct 2021 05:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Oct 2021 05:15 PM IST
सार
15 अक्टूबर की शाम को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर दवा लेने के लिए जाने को घर से निकली महिला का शव नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की बेटी अभीतक लापता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
हरदोई के मल्लावां में चार दिन पहले बेटी के साथ दवा लेने के लिए निकली महिला का शव मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में ग्राम सरॉय सुल्तान के निकट शारदा नहर में मिला। बेटी का कोई सुराग नहीं मिला है। मां बेटी की चप्पलें रविवार को बरौना नहर पुल पर मिली थीं।
उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगूखेड़ा निवासी सुषमा देवी (55) अपनी पुत्री क्षमा चतुर्वेदी (15) के साथ बीती 15 अक्टूबर की शाम को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर दवा लेने के लिए जाने को घर से निकली थीं। इसके बाद मां बेटी घर वापस नहीं पहुंची, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

रविवार को बरौना गांव में शारदा नहर के पुल पर मां बेटी की चप्पलें पड़ी मिलने से परिजनों में अफरा तफरी मच गई थी। इसके बाद परिजनों ने 17 अक्टूबर को ही बेहटा मुजाबर में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को सुषमा का पुत्र प्रसून अन्य परिजनों के साथ शारदा नहर के किनारे दोनों की तलाश कर रहे थे।
दोपर बाद सरॉयसुल्तान के सामने नहर में शव उतराता मिला, तो सूचना पुलिस को दी गई। गंजजलालाबाद चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नहर से निकलवाया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि प्राथमिक तौर पर खुदकुशी का मामला लग रहा है। मां बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्नाव जनपद के बेहट मुजाबर थाने में दर्ज है।
उधर दूसरी ओर क्षमा की तलाश की जा रही है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक रविवार को उन्नाव जनपद के ग्राम कलवारी महमदाबाद में नहर में कुछ मछुआरे जाल लगाए थे। यहां पर मछुआरों ने एक किशोरी का शव बहते देखा था। ऐसे में परिजन यह मानकर चल रहे हैं कि क्षमा के साथ भी अनहोनी हुई है और इसीलिए परिजन नहर में ही तलाशी कर रहे हैं।