फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,block pramukh,hardoi news

नौ ब्लाकों में 28 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

Fri, 09 Jul 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hardoi,block pramukh,hardoi news
हरदोई। जनपद के कुल 19 विकास खंडों में से नौ विकास खंडों में एक से अधिक प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने के कारण चुनाव की स्थिति बनी है। इन ब्लाकों में 28 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। शुक्रवार को नाम वापसी का दिन है।
विज्ञापन

भरावन से भाजपा प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया, जबकि विनोद सिंह तोमर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एक और उनकी पत्नी सुनीता सिंह ने दो सेट में नामांकन दाखिल किए हैं। हरपालपुर ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र राजपूत ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया उनके साथ भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, अतुल सिंह, अभिराम सिंह, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा समर्थित प्रत्याशी अनोखेलाल कश्यप ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। उनकी पत्नी मायादेवी और पूर्व ब्लाक प्रमुख बलराम सिंह यादव ने भी एक-एक सेट में नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान सपा एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह पम्मू भी मौजूद रहे। संडीला में ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी आरती गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी शबीना और निर्दलीय प्रत्याशी लल्ली बानो ने भी नामांकन दाखिल किया। यहां भाजपा प्रत्याशी के साथ क्षेत्रीय विधायक राज कुमार अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख कुुंवर वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के साथ जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू भी मौजूद रहे। पिहानी में ब्लाक प्रमुख पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। यहां मनोज कुमार सिंह और कुशी वाजपेयी ने दो-दो सेट में नामांकन दाखिल किया। कुशी वाजपेयी की पत्नी निधि वाजपेयी व मां संतोष वाजपेयी ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। उल्लेखनीय है कि पिहानी में भाजपा ने मनोज सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन बुधवार रात इस सीट से पार्टी का कोई भी प्रत्याशी न लड़ाने का निर्णय हो गया था। ऐसे में अब यहां भाजपा का कोई भी अधिकृत प्रत्याशी नहीं है।

सुरसा में ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय पाल ने नामांकन दाखिल किया, जबकि सपा प्रत्याशी के रूप में जयराम ने नामांकन किया। बिलग्राम में भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र सिंह ने तीन सेट में और सपा प्रत्याशी कप्तान सिंह ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए। यहां भाजपा प्रत्याशी के साथ पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान भी मौजूद रहे। सांडी में भाजपा प्रत्याशी अनिल राजपूत और सपा प्रत्याशी शशि यादव ने नामांकन दाखिल किया। बेंहदर में भाजपा प्रत्याशी अक्शादेवी ने नामांकन दाखिल किया। पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान समर्थित प्रत्याशी उर्मिला देवी और लक्ष्मी देवी ने भी नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा सरिता देवी ने भी नामांकन दाखिल किया है। माधौगंज में भाजपा प्रत्याशी के रूप में लौंगश्री ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा रजनीकांत ने भी इस सीट से ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed