फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi block pramukh chunav 2021 election: BJP candidates won in five blocks

हरदोई ब्लॉक प्रमुख चुनाव: पांच ब्लॉकों में जीते भाजपा प्रत्याशी, सपा के खाते में एक सीट

Sat, 10 Jul 2021 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jul 2021 08:08 PM IST
सार

हरदोई जिले में कुल 19 विकास खंड हैं। इनमें से दस विकास खंडों में भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन चुके हैं। नौ विकास खंडों में शनिवार को मतदान हुआ।

विज्ञापन
Hardoi block pramukh chunav 2021 election: BJP candidates won in five blocks
हरदोई ब्लॉक प्रमुख चुनाव के विजेता प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई में शनिवार को जिले के नौ विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना हुई और परिणाम घोषित कर दिए गए। नौ में से पांच विकास खंडों में भाजपा प्रत्याशी जीते। एक सीट पर बसपा समर्थित प्रत्याशी निर्वाचित हुआ।
विज्ञापन


भरावन में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की, जबकि पिहानी में कोई भी दलीय प्रत्याशी मैदान में नहीं था। भाजपा के दस ब्लाक प्रमुख पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस तरह भाजपा के जिले में 15 ब्लाक प्रमुख चुने गए हैं। जिले में कुल 19 विकास खंड हैं।
विज्ञापन


इनमें से दस विकास खंडों में भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन चुके हैं। नौ विकास खंडों में शनिवार को मतदान हुआ। चार बजते बजते परिणाम भी घोषित कर दिए गए। संडीला में भाजपा प्रत्याशी आरती गुप्ता को विजयी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सभी 100 वोट पड़े। आरती गुप्ता को 65 वोट मिले, जबकि सपा की सबीना को 33 और निर्दलीय लल्ली बानो को दो वोट मिले। बिलग्राम में सभी 104 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी सतेंद्र सिंह मुन्ना 93 वोट पाकर जीते हैं। सपा प्रत्याशी कप्तान सिंह यादव को 11 वोट मिले।
 

माधौगंज में भी सभी 91 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी लौंगश्री चुनाव जीतीं। उन्हें 60 वोट मिले, जबकि निर्दलीय रजनीकांत को 31 वोट हासिल हुए। सुरसा ब्लाक में सभी 120 मतदाताओं ने वोट डाले। भाजपा प्रत्याशी विजय प्रताप को 111 वोट मिले सपा प्रत्याशी जयराम को आठ वोट मिले, जबकि एक वोट अवैध हो गया।

सांडी में 83 में से 82 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी अनिल राजपूत को 41 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी शशि यादव को 39 वोट हासिल हुए। दो वोट अवैध हो गए। बेंहदर में सभी 86 वोट डाले गए। बसपा नेता पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान समर्थित लक्ष्मी देवी को 45 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अक्सा देवी को 41 वोट ही मिले।

हरपालपुर में 86 में से 84 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां सपा प्रत्याशी अनोखेलाल कश्यप विजयी हुए हैं। अनोखेलाल कश्यप को 73 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र राजपूत को छह वोट मिले। पांच वोट अवैध घोषित कर दिए गए। भरावन में कुल 94 वोट हैं।

सभी ने वोट डाले। निर्दलीय प्रत्याशी विनोद सिंह तोमर उर्फ विन्नू को जीत हासिल हुई है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पंकज शुक्ला को छह वोटों से हराया। विन्नू तोमर को 50 और पंकज शुक्ला को 44 वोट मिले। पिहानी में सभी 103 वोट डाले गए। पिहानी में कोई दलीय प्रत्याशी मैदान में नहीं था। यहां कुशी वाजपेयी को 74 और मनोज सिंह को 29 वोट मिले। कुशी वाजपेयी विजेता घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed