{"_id":"631f7524cdb07776b14a2a9c","slug":"hardoi-bjp-will-run-seva-pakhwada-on-modi-s-birthday-hardoi-news-knp7177929184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा पखवाड़ा
विज्ञापन
फोटो-20- भाजपा कार्यालय में बैठक में बोलते अवध क्षेत्र महामंत्री विजय प्रताप सिंह साथ में मौजूद सा?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करेगी। इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह बात सोमवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा चलेगा। इसमें 17 सितंबर को रक्तदान शिविर, 18 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 19 को प्रधानमंत्री पर प्रदर्शनी, 20 को सभी मंडलों तथा नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, 21 को निर्माणाधीन अमृत सरोवरों पर श्रमदान होगा।
22 को जल संरक्षण, 23 को वोकल फॉर लोकल ओडीओपी प्रदर्शनी, 24 को कृत्रिम अंग उपकरण वितरण कैंप होगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती प्रत्येक बूथ पर मन की बात का आयोजन होगा।
विज्ञापन
26 को अनेकता में एकता सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 27 को प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों को अभिनंदन पत्र, 28 सितंबर को प्रबुद्ध जन सम्मेलन होगा। 29 कोविड टीकाकरण बूस्टर डोज कार्यक्रम, 30 सितंबर को नगर निकायों के वार्डों में टीवी संक्रमण के रोगियों के व्यवस्थाएं की जाएंगी।
एक अक्तूबर को प्रत्येक बूथ पर बूथ पदाधिकारी पांच पौधों का रोपण करेंगे। दो अक्तूबर गांधी जयंती पर खादी वस्त्र तथा ग्रामोद्योग उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने की, संचालन जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से सांसद जयप्रकाश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, राम किशोर गुप्ता, चेयरमैन सुख सागर मिश्र मधुर, जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक आदि मौजूद रहे।