फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: BJP MLA's son died from Corona, treatment was going on in a private hospital in Lucknow

हरदोई: भाजपा विधायक के बेटे का कोरोना से निधन, लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज

Tue, 27 Apr 2021 02:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Apr 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hardoi: BJP MLA's son died from Corona, treatment was going on in a private hospital in Lucknow
कोरोना से मौत - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के संडीला से भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल के बेटे आशीष अग्रवाल उर्फ बिल्लू (38) का कोरोना संक्रमण से लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन


आशीष भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक और पैकफैड के निदेशक भी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही संडीला और कछौना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 


आशीष अग्रवाल कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। 16 अप्रैल को जांच में वह कोरोना संक्रमित मिले थे। चार दिन से उनका उपचार लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।

सोमवार की दोपहर उनका निधन हो गया। परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके निधन की जानकारी से क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों ने श्रद्धांजलि दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed