फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Bikes collided, two killed, one injured

हरदोईः बाइकें भिड़ी, दो की मौत, एक घायल

Thu, 11 Aug 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Bikes collided, two killed, one injured
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के भदासी गांव के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर के थाना कांठ के गांव रामखेड़ा निवासी आशीष (25) अपने दोस्त भल्लू के साथ रक्षाबंधन पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

भदासी गांव के पास सामने आ रही बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। हादसे में आशीष ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दोस्त भल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक सवार अवधेश निवासी गांव नरहाई की भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घायल भल्लू को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

बताया जाता है कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनो युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। मृतक आशीष विवाहित था मगर उसकी कोई संतान नहीं है। वह मजदूरी करता था, जबकि मृतक अवधेश डाला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed