फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Bike riding mason dies due to vehicle collision

हरदोईः वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

Sat, 05 Nov 2022 04:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Bike riding mason dies due to vehicle collision
हरदोई। शहर कोतवाली के हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर शनिवार देर रात बाइक सवार राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव शंकर बख्श पुरवा निवासी हरिश्चंद्र (45) राजमिस्त्री था। शुक्रवार को वह होशियापुर गांव स्थित ननिहाल गया था। देर रात बाइक से वह घर लौट रहा था। हरदोई- बिलग्राम मार्ग पर छोहा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाइक चला रहा हरिश्चंद्र हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed