{"_id":"6304bc57eebf951e9d2eaeb2","slug":"hardoi-bike-riders-try-to-kidnap-children-hardoi-news-knp7141217197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः बाइक सवारों ने बच्चों के अपहरण का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः बाइक सवारों ने बच्चों के अपहरण का किया प्रयास
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र में ज्यूरा-लौकहा मार्ग पर पैदल स्कूल जा रहे तीन बच्चों को चाकू दिखाकर बाइक सवारों बदमाशों ने उनके अपहरण का प्रयास किया। राहगीरों के शोर मचाने पर बाइक सवार फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की।
गांव ज्यूरा निवासी ब्रजभान सिंह का लौकहा मार्ग पर स्कूल है। बृजभान के मुताबिक गांव निवासी पूजा (11) उसका भाई देवेश (10) चचेरी बहन कांती (11) उनके स्कूल में पढ़ते हैं।
मंगलवार सुबह तीनों बच्चे घर से पैदल स्कूल आ रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर सवार दो युवकों ने बच्चों को रोक लिया। बदमाशों ने बच्चों को बाइक पर बैठने के लिए कहा, बच्चों के इंकार करने पर उन्हें चाकू दिखाकर डराया और बाइक पर जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शक होने पर राहगीरों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुुंच गए। ग्रामीणों ने कुछ दूर तक बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका।
प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर दी है। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि बच्चों से दो युवकों पर बाइक पर बैठाने की बात कही है। घटना की जांच की जा रही है।