{"_id":"630cefde0d49005c5a244d48","slug":"hardoi-bike-overturned-in-a-ravine-due-to-uncontrolled-farmer-s-death-hardoi-news-knp715302361","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Road Accident: अनियंत्रित होकर बाइक खड्ड में पलटी, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Road Accident: अनियंत्रित होकर बाइक खड्ड में पलटी, किसान की मौत
Mon, 29 Aug 2022 10:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में गोपामऊ मार्ग पर भाई के साथ दवा लेने पिहानी आ रहे किसान की बाइक अनियंत्रित होकर कुल्लही गांव के पास खड्ड में पलट गई। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा भाई चुटहिल हो गया। सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के गांव ठकुरेपुर मजरा बक्सापुर निवासी छोटेलाल (55) खेती करते थे।
विज्ञापन
सोमवार की शाम वह भाई कन्हैया लाल के साथ बाइक से दवा लेने पिहानी आ रहे थे। भाई के मुताबिक पिहानी-गोपामऊ मार्ग पर कुल्लही नहर पुल के पास अचानक बाइक चला रहे छोटे लाल को चक्कर आने से बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में छोटेलाल की मौके पर मौत हो गई और वह चुटहिल हो गए। बाइक चला रहा छोटेलाल हेलमेट नहीं लगाए था। भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। कोतवाल वेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन