फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Bike collided in a parked tractor-trolley, youth dies

हरदोईः खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक टकराई, युवक की मौत

Tue, 13 Sep 2022 04:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Bike collided in a parked tractor-trolley, youth dies
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर-नेवादा मार्ग पर सोमवार रात अतरछा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव बगुलहिया निवासी कमलेश (35) नाई का काम करता था। उसकी नेकपुर-नेवादा चौराहे पर बाल कटिंग की दुकान है। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम वह कैंची ठीक करने बिलग्राम गया था।
विज्ञापन

जहां से देर रात बाइक से घर वापस आ रहा था। अतरछा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
मृतक के परिवार में पत्नी सीमा के अलावा चार बच्चे हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बिलग्राम कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed