फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   road accident in hardoi, one died

Hardoi Accident: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 10 Oct 2022 04:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
road accident in hardoi, one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में भट्ठे में मजदूरी करके रविवार शाम साइकिल से घर जा रहे मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के मौला नगर मजरा मीरा नगर निवासी सुरजीत (36) भट्ठा मजदूर था। वह गांव के पास स्थित भट्ठे पर काम करता था। रविवार शाम वह काम करके भट्ठे से साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed