{"_id":"5debf77b8ebc3e1bb009d6c0","slug":"hardoi-becomes-mandliya-champion-hardoi-news-knp530773359","type":"story","status":"publish","title_hn":"227 अंक पाकर मंडलीय चैंपियन बना हरदोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
227 अंक पाकर मंडलीय चैंपियन बना हरदोई
विज्ञापन
लखनऊ में मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चैंपियन बना हरदोई, ट्राफी के साथ जनपदीय खिलाड़ी। सं?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में 30 गोल्ड पाकर 227 अंक अर्जित किए। जिला मंडलीय चैंपियन बन गया। अधिकारियों ने विजेता जनपदीय टीम को बधाई दी है।
इस बार की मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं छह व सात दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में हुईं। पहले दिन जिले के खिलाड़ियों ने 19 स्वर्ण पदक व आठ सिल्वर जीते। राष्ट्रीय एकांकी छतिहारामपुर भरावन के बच्चों ने 100 में से 99 अंक और लोकगीत में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। राष्ट्रीय एकांकी का लेखन एवं निर्देशन विवेक कुमार शर्मा ने किया। दोनों प्रतियोगिताओं ने लोगों का मन मोह लिया। जूडो में सबसे ज्यादा आठ गोल्ड , बैडमिंटन में दो गोल्ड , जिमनास्टिक में एक गोल्ड, कबड्डी व हॉकी में एक-एक गोल्ड जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
शनिवार को सोनिकपुर भरावन की बिटिया आशिमा बानो ने 200 मीटर बालिका दौड़ में स्वर्ण पदक दिलवाया। आशिमा ने 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। कुश्ती में चार गोल्ड व दो सिल्वर प्राप्त किए। गोला क्षेपण में एक गोल्ड जिले को प्राप्त हुआ। बास्केटबाल बालिका वर्ग गोल्ड और बालक वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। क्रिकेट मैच में दो गोल्ड जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस में भी दो गोल्ड बालक और बालिका वर्ग मे प्राप्त किए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कछौना मनोज बोस , बीईओ भरावन सांत्वना शुक्ला, क्रीड़ा प्रभारी केपी अवस्थी, पंकज शुक्ला मौजूद रहे।