{"_id":"69b1b247c9253ce75b059cf3","slug":"hardoi-bank-manager-also-arrested-in-bribery-case-hearing-to-be-held-on-march-25th-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: घूस कांड में बैंक प्रबंधक भी गिरफ्तार, 25 मार्च को हाेगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: घूस कांड में बैंक प्रबंधक भी गिरफ्तार, 25 मार्च को हाेगी सुनवाई
Wed, 11 Mar 2026 11:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:52 PM IST
सार
सीबीआई की विशेष अदालत में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और बैंक प्रबंधक पेश किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण स्वीकृत करने के नाम पर घूस मांगने के आरोपी शाखा प्रबंधक को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी मंगलवार देर रात लखनऊ से की गई। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को 45 हजार रुपये की घूस लेते पकड़े जाने का दावा मंगलवार रात ही सीबीआई ने किया था। दोनों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।
विज्ञापन
कछौना निवासी सीमा देवी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत आवेदन किया था। उद्योग विभाग ने योजना का लाभ दिए जाने की संस्तुति की थी। उनकी फाइल बैंक ऑफ बड़ौदा की कछौना शाखा में स्वीकृति के लिए भेजी गई थी। योजना के तहत उन्हें पांच लाख रुपये का ऋण मिलना था। सीमा देवी ने सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसमें बताया था कि बैंक प्रबंधक पियूष कुमार ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी के माध्यम से ऋण लेने के बदले 45 हजार रुपये की मांग की है। सुरेश चौधरी बैंक के रिकवरी एजेंट भी हैं। इस पर सीबीआई की टीम ने मंगलवार को योजनाबद्ध ढंग से सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। दावा है कि उन्हें 45 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया। छापे की जानकारी पर बैंक प्रबंधक मौके से भाग निकला था। सीबीआई की टीम ने उसे देर रात लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के मकानों पर भी सीबीआई की टीम ने तलाशी ली। सुरेश चौधरी के कछौना और पियूष कुमार के लखनऊ में आशियाना में स्थित आवास से बड़ी संख्या में दस्तावेज कब्जे में लिए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है।
विज्ञापन