{"_id":"639a056962d2e203e457ba90","slug":"hardoi-bag-theft-from-padmavat-express-case-filed-hardoi-news-knp733484146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः पदमावत एक्सप्रेस से बैग चोरी, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः पदमावत एक्सप्रेस से बैग चोरी, मुकदमा
विज्ञापन
हरदोई। पदमावत एक्सप्रेस से घर लौट रहे यात्री का बैग चोरी हो गया। जीआरपी ने पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला सदर बाजार के बलराम गुप्ता ने दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि वह दिल्ली से घर आ रहे थे। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह से वह पदमावत एक्सप्रेस में बैठे।
उनका कोच संख्या एस-09 में सीट संख्या-78 पर आरक्षण था। ट्रेन आने पर वह सामान सीट पर रख रहे थे, एक बैग रखकर दूसरा बैग लेकर कोच में आए। देखा, तो वह रखा बैग एक अंजान व्यक्ति लेकर भाग रहा था।
उन्होंने शोर मचाया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। बताया कि बैग में 10 हजार रुपये, उनके, पुत्र और पुत्री के कपड़े रखे थे। यहां पर जीआरपी ने उनकी ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही प्रकरण की जांच उप निरीक्षक कुंवरपाल सिंह को सौंपी गई है।