फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, After raping the girl, she was murdered and buried.

Hardoi News: हरदोईः दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या कर शव दफनाया

Sat, 03 Dec 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, After raping the girl, she was murdered and buried.
हरदोई। घर से मजार गई युवती का ट्रैक्टर सवार युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव दफना दिया। मामले की जांच में पुलिस ने दो लोगों को चिह्नित किया। शनिवार को पुलिस ने इन आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। इसमें एक के पैर में गोली लगी है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दफनाए गए युवती के शव को गन्ने के खेत से बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 22 नवंबर को तुमुरकी मजार गई थी। इसके बाद से वह लापता हो गई। मामले में युवती की मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती 30 नवंबर को बेगूसराय निवासी प्रदीप के साथ देखी गई थी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, शनिवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि 22 नवंबर की रात वह ट्रैक्टर से आ रहा था। रास्ते में उसे वह लड़की मिली, तो उसके मालिक इरफान ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद वह युवती को लेकर एक गन्ने के खेत में गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामला खुल न जाए, इस डर से उसकी हत्या कर शव को उसी खेत में दफना दिया। इस पर पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान इरफान एक सिपाही की राइफल छीन कर भागने लगा।

इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया और मुठभेड़ में गोली चलाई, गोली इरफान के दाहिये पैर में लगने से वह गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए शाहाबाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म व हत्या का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed