फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, After hitting the bike, the container overturned in the ravine, four injured

हरदोईः बाइक में टक्कर मारकर कंटेनर खड्ड में पलटा, चार घायल

Tue, 19 Jul 2022 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, After hitting the bike, the container overturned in the ravine, four injured
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बरसोहिया गांव के पास मंगलवार दोपहर सामने से आ रही डीसीएम को बचाने के प्रयास में बाइक सवारों को टक्कर मारकर कंटेनर खड्ड में पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक-हेल्पर व बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हरिद्वार के लक्सर निवासी जावेद (32) कंटेनर चालक है। मंगलवार की दोपहर वह हरिद्वार से टायर लादकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहा था।
उसके साथ में हेल्पर वसीम (25) निवासी खानपुर थाना छिपार जनपद मुजफ्फरनगर था। रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बरसोइया गांव के पास सामने से आई डीसीएम को बचाने के प्रयास में कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद कंटेनर खड्ड में पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक-हेल्पर व बाइक सवार अरवल थाने के देवकली गांव निवासी देशराज (54), उनका भतीजा रामबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चला रहा राम बहादुर हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि डीसीएम को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। घायलों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed