{"_id":"6178031931bf66515513eea5","slug":"hardoi-after-being-hit-by-a-train-constable-s-arms-and-legs-were-severed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही के हाथ-पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही के हाथ-पैर कटे
Tue, 26 Oct 2021 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 26 Oct 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर सोमवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही के हाथ पैर कट गए। गंभीर अवस्था में परिजन उसे लखनऊ ले गए हैं। लखनऊ के आलमबाग निवासी विपिन त्रिपाठी (45) पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल है।
वह हरदोई में अभियोजन कार्यालय में तैनात है। सोमवार देर शाम वह ड्यूटी कर ट्रेन से लखनऊ जाने के लिए निकला था। प्लेटफार्म तीन पर सहरसा आनंद बिहार एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान उसका बायां पैर व हाथ कट गया। जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया।
यात्रियों के शोर मचाने पर पहुंची जीआरपी ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। तलाशी के दौरान पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजन अस्पताल आ गए। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक परिजन उसे लखनऊ लेकर चले गए। जीआरपी प्रभारी सुनील कौल ने बताया कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान सिपाही हादसे का शिकार हुआ था।