{"_id":"630b9c4e25b715270030ea66","slug":"hardoi-after-24-hours-of-marriage-the-young-man-hanged-himself-did-court-marriage-with-his-cousin-hardoi-news-knp7151206173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः शादी के 24 घंटे बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मौसेरी बहन से की थी कोर्ट मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः शादी के 24 घंटे बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मौसेरी बहन से की थी कोर्ट मैरिज
विज्ञापन
शाहाबाद। अपनी मौसरी बहन से कोर्ट मैरिज करने के 24 घंटे बाद युवक ने रविवार शाम आम के बाग में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव उधरनपुर निवासी ललित शर्मा (21) हरियाली बाजार के पास वाहनों के पंचर बनाने की दुकान चलाता था। रविवार शाम उसका शव गांव के बाहर बाग में आम के पेड़ में अंगोछे के फंदे से लटका मिला।
पुलिस के मुताबिक युवक का मौसेरी बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार को दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी से परिजन नाखुश थे। परिजनों की नाराजगी से परेशान होकर उसने रविवार शाम गांव के बाहर आम के बाग मेें पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे
विज्ञापन
दी। बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटकते देखा, तो उसके परिजन को सूचना दी। भाई संजय ने घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।