{"_id":"62d6e3cd140a80718f5b6651","slug":"hardoi-affiliated-to-bilgram-tehsildar-dm-office-peshkar-suspended-hardoi-news-knp708406820","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः बिलग्राम तहसीलदार डीएम ऑफिस से संबद्ध, पेशकार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः बिलग्राम तहसीलदार डीएम ऑफिस से संबद्ध, पेशकार निलंबित
विज्ञापन
संडीला। डीएम अविनाश कुमार ने बिलग्राम तहसीलदार अंबिका चौधरी को अपने कार्यालय से संबद्ध कर लिया है। इसके साथ ही संडीला तहसील के पेशकार विजय प्रताप को निलंबित कर दिया है। डीएम ने यह कार्रवाई संडीला में उनके कार्यकाल के दौरान ग्रामसमाज की जमीन पर अतिक्रमण के बड़ी संख्या में मामले लंबित होने पर की है।
संडीला तहसील में ग्राम समाज की जमीनों पर अतिक्रमण के मामलों से संबंधित धारा 67/122 बी के सैकड़ों मुकदमे लंबित हैं। जिले की पांचों तहसीलों में संडीला में इस धारा के मुकदमे सबसे ज्यादा हैं।
डीएम को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सबसे पुरानी लंबित 42 पत्रावलियों को तलब किया। इसके साथ ही तहसीलदार अंबिका चौधरी और पेशकार विजय कुमार को भी तलब किया।
विज्ञापन
बताया गया है कि जांच चल ही रही थी कि तहसीलदार ने कई मामलों की नोटिसें वापस लेकर कार्रवाई समाप्त कर दी। डीएम इस बात से संतुष्ट नहीं थे। डीएम ने उनका चार्ज संडीला के तहसीलदार न्यायिक विनोद कुमार को सौंप दिया गया है। डीएम ने बताया कि चार्जशीट राजस्व परिषद को प्रेषित की जाएगी।