Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Action on 11 supervisors, response from seven

Hardoi News: हरदोईः 11 सुपरवाइजरों पर कार्रवाई, सात से जवाब तलब

Tue, 29 Nov 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Action on 11 supervisors, response from seven
हरदोई। विधान सभावार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण में लापरवाही पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने पुनरीक्षण अभियान में 18 साल आयु पूरी करने वाले और वंचित लोगों के नाम शामिल और मृतक के नाम काटने के लिए फार्म भराए जाने और आधार क्रमांक जुटाने की खराब स्थिति पर 11 सुपरवाइजर पर कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए हैं। इनमें सात से जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलवार बीएलओ (बूथ लेवल आफीसर) नियुक्त किए गए हैं। 10-15 बीएलओ पर संबंधित तहसील के लेखपालों की सुपरवाइजर के रूप में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा में पाया कि सुपरवाइजर की ओर से नियमित पर्यवेक्षण न किए जाने से फार्म-6 और पिछले पुनरीक्षण से अब तक मृतक लोगों के नाम सूची से हटाए जाने के लिए फार्म-7 भरवाए जाने की स्थिति खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने पुनरीक्षण में एक जनवरी 2023 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युुवाओं के साथ ही वंचित लोगों के नाम जोड़ने की व्यवस्था दी है। बताया गया कि डीएम ने कम स्थिति वाले क्षेत्रों में सवायजपुर क्षेत्र में चार, शाहाबाद में एक और सांडी में दो सुपरवाइजरों से जवाब-तलब करते हुए आख्या संबंधित एसडीएम से मांगी है। वहीं संडीला में आठ और बालामऊ में तीन सुपरवाइजर पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed