{"_id":"619a90685a056c763005c214","slug":"hardoi-action-hardoi-news-hardoi-news-knp66531566","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर चार बीएलओ के खिलाफ एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर चार बीएलओ के खिलाफ एफआईआर के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर चार बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
एसडीएम डीपी सिंह ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य एक नवंबर से चल रहा है। इस दौरान बूथ संख्या 66- प्राथमिक विद्यालय जामू में बीएलओ मंजू देवी पाल, बूथ संख्या 150-भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज में शाहीन जहां, बूथ संख्या 332-प्राथमिक विद्यालय हड़हा में श्रुति कुमारी, बूथ संख्या 389-प्राथमिक विद्यालय पीपर गंज में विमला देवी द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है।
इन लोगों को कई बार नोटिस भी दिए गए। इसके बाद भी इन्होंने बतौर बीएलओ कार्य नहीं शुरू किया। इसके चलते इन सभी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आदेश दिया गया है। बताया कि इसके साथ ही अन्य कहीं भी बीएलओ व सुपरवाइजर द्वारा गड़बड़ी किए जाने की जानकारी मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।