{"_id":"60f5b8e78ebc3e736f74e7ce","slug":"hardoi-action-hardoi-news-hardoi-news-knp641070472","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर सीडीओ ने डीपीओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर सीडीओ ने डीपीओ का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति संबंधी पत्रावली तैयार करने में हीलाहवाली से नाराज मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा राना ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) का वेतन पत्रावली तैयार होने तक रोक दिया है। साथ ही भविष्य के लिए कठोर चेतावनी भी दी है।
इन दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया चल रही है। विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बीती 16 जुलाई को सीडीओ आकांक्षा राना ने नियुक्ति संबंधी पत्रावली में पदों का आरक्षण निर्धारण करने के निर्देश देते हुए इसकी भी पत्रावली तैयार करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा से कहा था। प्रेषित की गई पत्रावली को लेकर कुछ और जानकारियां भी मांगी गईं थीं, लेकिन जिला कार्यक्रम अधिकारी 16 जुलाई को ही बिना सूचित किए अवकाश पर चली गईं। सीडीओ आकांक्षा राना ने इस पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा है कि पूर्व में भी इस पत्रावली को तैयार करने में हीलाहवाली की गई। बार-बार निर्देश देने के बाद भी आधी अधूरी पत्रावली प्रस्तुत की गई। सीडीओ ने पूरे प्रकरण के लिए कठोर चेतावनी देते हुए पत्रावली तैयार होने और डीएम से अनुमोदित होने तक जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा का वेतन रोक दिया है।