{"_id":"60c78e1e8ebc3e7a8c40d7e3","slug":"hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp634187469","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के किनारे मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन के किनारे मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मुरादाबाद जाने के लिए रविवार शाम घर से निकले मजदूर का शव सोमवार को देहात कोतवाली क्षेत्र में खेड़ा गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झबरापुरवा निवासी विशाल (21) मुरादाबाद में एक धागा कंपनी में मजदूरी करता था। रविवार की शाम वह ट्रेन से मुरादाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था। सोमवार की सुबह उसका शव देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली और पास में मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज के आधार पर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने से परिजनों में कोहराम मच गया और कुछ ही देर में वे घटनास्थल पर पहुंच गए। विशाल तीन भाइयों में छोटा था। भाई मुकेश ने किसी से रंजिश होने की बात से इनकार किया है व पैर फिसलने से ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।