{"_id":"6300bb2f7e187c4cae2d3386","slug":"hardoi-a-young-man-going-on-foot-was-hit-by-a-truck-died-hardoi-news-knp713588391","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरघटा के पास पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए। जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
शाहजहांपुर के रौजा निवासी सुनील (35) की ननिहाल शाहाबाद के गांव ककरघटा में है। शुक्रवार को वह ननिहाल आया था। गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर उसके रिश्तेदारों का ढाबा है।
देर शाम वह ढाबा से पैदल घर आ रहा था। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शाहाबाद कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।