फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi A truck hit the police outpost incharge but no action was taken against the driver

Hardoi: चौकी प्रभारी को ट्रक ने मारी थी टक्कर, चालक पर नहीं हुई कोई कार्रवाई, कोतवाल बोले- मांग ली थी माफी

Fri, 05 Dec 2025 07:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Dec 2025 07:57 PM IST
सार

Hardoi News: हरदोई में लखनऊ चुंगी पर जाम खुलवाने के दौरान चौकी प्रभारी बासू चौधरी को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसकी दो नवंबर की घटना का वीडियो शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शहर कोतवाल ने बताया कि चालक ने मौके पर माफी मांग ली थी, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
Hardoi A truck hit the police outpost incharge but no action was taken against the driver
ट्रक ने चौकी प्रभारी को टक्कर मारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई में लखनऊ चुंगी पर लगे जाम को खुलवाने के दौरान चालक ने ट्रक से चौकी प्रभारी को टक्कर मार दी। बीती दो नवंबर को हुई घटना का वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। शहर में लखनऊ चुंगी पर पुलिस चौकी है। बासू चौधरी यहां चौकी प्रभारी हैं। बीती दो नवंबर को चुंगी पर जाम लग गया था।

विज्ञापन

वह जाम खुलवा रहे थे। जाम खुलवाने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया, तो वह पैदल हीचौकी की तरफ जाने लगे।इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हालांकि बासू को बहुत चोटें नहीं आईं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि दो नवंबर को घटना हुई थी। चालक ने चौकी प्रभारी से माफी मांग ली थी। चालान या कोई अन्य कार्रवई नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed