{"_id":"639dfd562c270059692ed491","slug":"hardoi-1300-trainees-of-dled-will-give-exam-at-two-centers-hardoi-news-knp733893191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः दो केंद्रों पर डीएलएड के 1300 प्रशिक्षणार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः दो केंद्रों पर डीएलएड के 1300 प्रशिक्षणार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
हरदोई। डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों की 19 दिसंबर से परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए दो कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इसमें 1300 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे।
जनपद में डायट व 29 निजी विद्यालयों में डीएलएड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की 19 दिसंबर से परीक्षा शुरू हो रही है। डायट प्रवक्ता उमेश कुमार ने बताया कि आरआर इंटर कॉलेज में 615 और वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज में 690 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा देंगे।
इनमें वर्ष 2021 के 1278, वर्ष 2019 के 14 और वर्ष 2018 के 13 प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 से शुरू होगी, जो 21 को समाप्त हो जाएंगी। वहीं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 से शुरू होकर 24 दिसंबर को समाप्त होगी।