{"_id":"66ba4aa763c9efd3ee0ba884","slug":"har-har-mahadev-echoed-from-ganga-ghats-to-temples-hardoi-news-c-213-1-hra1001-118279-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गंगाघाटों से लेकर मंदिरों तक गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गंगाघाटों से लेकर मंदिरों तक गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन
हरदोई। सावन के माह के चौथे सोमवार को भगवान इंद्र भी प्रसन्न दिखे। बारिश के बीच सोमवार को गंगाघाटों से लेकर शिवालयों तक हर-हर, बम-बम की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने गंगाघाटाें से कांवड़ लाकर भगवान श्रीभोलेनाथ का अभिषेक किया।
शहर में श्रीविश्वनाथ, तुरंतनाथ, सिद्धनाथ, श्रीभोलेनाथ और नागेश्वर नाथ मंदिर सहित शिवालयों और मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन और अभिषेक किया। मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं के साथ ही कांवड़िया भी पहुंचे। कांवड़िये और शिवभक्त मेहंदीघाट व बेरियाघाट पर स्नान के बाद भगवान श्री भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर मंदिरों में आए। मल्लावां के ही औघड़ नाथ मंदिर, जंगली शिव मंदिर नयागांव, छोटा बड़ा शिवाला भगवंतनगर, हर्रैया मढि़या स्थित शिव मंदिर, गंजजलालाबाद स्थित कपिलेश्वर मंदिर सहित सभी मंदिरों में भक्तो की भीड़ रही। कांवड़ियों के लिए मार्गों पर श्रद्धालुओं ने भंडारों को आयोजन किया।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार श्री बम भोले हीरालाल कांवड़ समिति की ओर से सोमवार को भव्य शोभायात्रा में बाबा बर्फानी की झांकी सजाई गई। लोगों ने पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा मोहल्ला चौपार टोला से मुख्य मार्ग से स्टेशन रोड और नत्था वाली गली शोराकोठी से श्री महावीर जी हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां पर कांवड़ियों ने भगवान श्रीशिव का जलाभिषेक किया। प्रसाद वितरण किया गया। प्रदीप जायसवाल, हीरालाल, मुकेश गुप्ता, रवि चौधरी, गोविंद राठौर, रामबिलास व अरविंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
भरावन प्रतिनिधि के अनुसार- कश्यप मित्रगण के अध्यक्ष गोकुल कश्यप की अध्यक्षता में 21वीं कांवड़ यात्रा निकाली गई। गंगाघाट कानपुर से गंगाजल लेकर आए 680 कांवड़ियों ने सिद्धनाथ बाबा का जलाभिषेक किया। जाजूपुर गांव में कीचड़ व गड्ढों के कारण दिक्कतें हुईं। रामू कश्यप, भोला शुक्ला, दिनेश सिंह चौहान, शंकर, रामचंद्र, रजत, गिरधारी, मोहित आदि शामिल रहे। शंकर-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सिद्धनाथ बाबा लालपुर खाले पर कांवड़ यात्रा में जल लेकर आए नन्हे-मुन्हे बच्चे भी आकर्षण का केंद्र रहे। अतरौली थानाध्यक्ष दिलेश कुमार ने कांवड़ियों को अंगवस्त्र प्रदान किए।
पाली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में छात्रों ने रैली निकाली। मोहल्ला बेनीगंज स्थित शिवालय और पंथवारी देवी मंदिर पहुंचीं। छात्रों ने भगवान श्रीशिव का अभिषेक किया। प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल सिंह, आचार्य आशुतोष तिवारी, अनूप त्रिपाठी, पुरुषोत्तम, रोली, अदिति, शिवानी, आरती, नेहा, अंजू आदि मौजूद रहे।