{"_id":"0c63e42f8b958e915e396cbe42fd19f7","slug":"happy-joy-sky-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारक हो खुशियां आसमान की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारक हो खुशियां आसमान की...
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 15 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सागर में इक लहर उठी तेरे नाम की, तुम्हें मुबारक हो
विज्ञापन
खुशियां आसमान की...समेत कई भजन आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री
रविशंकर का जन्मोत्सव बाल विहार स्कूल में मनाते हुए साधकों ने गाए। कुल
मिलाकर उनका जन्मोत्सव भक्तों ने पूरी रात श्रद्धापूर्वक मनाया।
समारोह की शुरुआत में लखनऊ से आई टीचर एवं भजन गायिका प्रीति जायसवाल ने गुरु पूजा संपन्न की। उसके बाद डीएससीएल शुगर हरियावां के सामान्य प्रबंधक प्रदीप त्यागी, अतुल अग्रवाल, एसके सचान, अतिउल्ला सिद्दीकी, आनंद सिंह और रेनू सचान ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
टीचर प्रीति ने आध्यात्मिक भजन गाकर माहौल को एकदम भक्तिपूर्ण कर दिया। बाद में उन्होंने पांच मिनट का सभी श्रद्धालुओं को ध्यान भी कराया। रेनू सचान ने दो बच्चों के सहयोग से केक काटकर गुरु का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भक्तों ने कई भजन गाकर माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय कर दिया।
भजनों को भक्तों द्वारा सामूहिक रूप से गाया गया। इस मौके पर प्रशिक्षित 25 हैपीनेस साधकों को किट वितरित की गई, जो हैपीनेस सेंटर स्थापित कर पूर्णतया नि:शुल्क ध्यान कराएंगे। समारोह का समापन प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ हुआ। संचालन जिला समन्वयक आलोक श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर संजय सिंह, रोहित अग्रवाल, इंदू शुक्ल, एसपी वर्मा, नरेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह चौहान, करुणा शंकर द्विवेदी, अनिल दीक्षित, रामेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश चौहान, आलोकिता, शिवानी, अंजली, सौरभ, शहनबाज समेत कई साधक मौजूद थे।