फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Happiness remained unchanged in the weeds

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Fri, 10 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 10 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Happiness remained unchanged in the weeds
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेंहदर कला मेें गुरुवार को गोली लगने से हुई
विज्ञापन
प्रेमी युगल की मौत के बादी शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सीतापुर के राजपुर मोहाली निवासी छोटे लाल मिश्रा के पुत्र अमित मिश्रा ने करीब ढाई साल पहले बेंहदर कला गांव के संतोष महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह जगदंबिका प्रसाद के भाई देवीशरण के मकान में किराए पर रहने लगा।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि यहां रहने के दौरान अमित और जगदंबिका की बेटी शीलू के बीच नजदीकियां बढी। परिवार के लोगों ने दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो पिछले साल अमित को मकान से निकाल दिया। इस पर अमित ने देवीशरण के मकान से थोड़ी दूर पर दूसरे मकान में किराए पर रहने लगा।

इस बीच दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। इसी बीच शीलू की शादी लखनऊ निवासी युवक से तय कर दी गई। शाति की तिथि नजदीक आने पर परिवार में तैयारियां शुरू हो गई। शादी के कार्ड भी छप कर आ गए थे।

गुरुवार को देवीशरण के बेटे अनुराग के छोटे बेटे का हार्निया का आपरेशन हुआ जिसमें परिवार के लोग संडीला बालामऊ मुख्य मार्ग स्थित दूसरे घर में गए हुए थे। घर पर जगदंबिूका की बहन कुसुमा देवी और शीलू ही थीं। गोली चलने की आवाज आने पर कुसुमा ने शोर मचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed