फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hanumat Hang seat ...

हनुमत डटे रहो आसन पर...

Wed, 20 May 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 20 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hanumat Hang seat ...

आसमान से बरसती आग से राहगीरों को पवन पुत्र हनुमान

विज्ञापन
के नाम ने बड़ी तसल्ली दी। जेठ माह के तीसरे मंगलवार के मौके पर शहर में इस बार भी कई जगह पर भंडारा व शरबत का वितरण हुआ। शहर में चंद-चंद कदम की दूरी पर पूड़ी सब्जी और शर्बत व बूंदी वितरण के स्टाल लगे नजर आए।

जहां मारुति नंदन को समर्पित भजनों का स्वर सुनाई दिए और जयकारे भी लगे। जेठ माह के तीसरे मंगलवार को बड़े चौराहे, सिनेमा चौराहे, नुमाइश चौराहे सहित कई चौराहों एवं मंदिरों पर पूड़ी सब्जी आदि का वितरण किया गया, जिसे लोगों ने प्रेम एवं श्रद्धाभाव के साथ ग्रहण किया।

जेठ माह के तीसरे मंगलवार पर शहर के समस्त हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के बालाजी महाराज खेतुई, सिद्धिवेश्वर नाथ मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, शिवभोले मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, हनुमान मंदिर सिनेमा चौराहा आदि में हनुमान लला के एक दर्शन पाने को भक्तों की भीड़ दिन भर उमड़ी रही।

इधर, सरकुलर रोड पर हुए भंडारे में भी प्रसाद पाने को भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही। भंडारे में अमिवेंद्र सिंह गुड्डन, सुशील गुप्ता, मनोज गुप्ता, वैभव, अतुल कटियार, विपिन गुप्ता, प्रदीप यादव, धीरू सिंह, मोनू यादव, विपिन गुप्ता, पवन गुप्ता, लालन गुप्ता आदि ने प्रसाद का वितरण किया।

इसी तरह बहरा सौदागर स्कूल के पास मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हर्ष त्रिवेदी, ममता त्रिवेदी, सूरज, गोलू श्रीवास्तव, गौरव द्विवेदी, लाल जी सिंह आदि ने श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। इसी क्रम में कचहरी में वकीलों व अन्य ने मिलकर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी का वितरण किया।

सिनेमा चौराहे पर कमल किशोर तिवारी के आवास के समक्ष भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा सिनेमा चौराहे पर मंदिर के पास, मौनी बाबा मंदिर पर नारायण सेवा समूह आदि के द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसाद पाने को भक्तों की पंक्तियां लगी दिखी।

कुल मिलाकर तपिश भरे दिन में भी श्रद्धालुओं का जोश कहीं पर से कम होता नहीं दिखा। उधर, डीएम चौराहे पर मंगलवार को कें द्रीय उपभोक्ता भंडार के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह द्वारा शर्बत वितरण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर अनिल सिंह वीरू, सुनील त्रिपाठी, राधेश्याम मिश्रा, शिवशंकर पांडे, समीर सिंह, पारुल दीक्षित, राजीव सिंह, राकेश कश्यप आदि ने श्रद्धालुओं को शरबत का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed