फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hanged,illness,hardoi news,young man,tired

बीमारी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

Mon, 10 May 2021 09:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
hanged,illness,hardoi news,young man,tired
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुर मजरा ईश्वरपुरवा निवासी युवक ने गांव से कुछ दूरी पर पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन युवक के बीमारी से परेशान होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम से लापता अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ईश्वरीपुरवा निवासी अजय (19) का शव गांव से एक किलोमीटर दूर ग्राम देवरी स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर फांसी से लटकता मिला।
विज्ञापन

सुबह आसपास से गुजर रहे लोगों ने अजय का शव फांसी पर लटकता देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। अजय की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए।
पिता रामखेलावन ने बताया कि अजय चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह चंडीगढ़ में मजदूरी करता था और एक माह पूर्व ही घर आया था। तब से वह यहीं रह रहा था।
बताया कि अजय पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था, इसको लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। रविवार की शाम अजय घर से बिना कुछ बताए निकल गया, इसके बाद वह वापस नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों से उसकी मौत होने की खबर मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed