{"_id":"dd3cb25cdec789888f3fb7d3d7369a75","slug":"handmade-by-artisans-pension-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्त शिल्पियों को मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्त शिल्पियों को मिलेगी पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वित्तीय वर्ष में सूबे उम्र दराज हस्त शिल्पियों को सरकार पेंशन देगी इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से पात्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। इस योजना मेें करीब पचास हजार हस्त शिल्पी लाभान्वित होंगे। यह बात प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कही। वह शनिवार को बैटगंज स्थित आवास पर अमर उजाला से रूबरू हुए।
सूबे के सूक्ष्म लघु मध्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि कानपुर में हस्त शिल्पियों की पीड़ा सुनने के बाद इस क्षेत्र में योजना को तैयार कराया गया। योजना के अंतर्गत पचास वर्ष की उम्र पार कर चुके हस्त शिल्पियों को लाभार्थ्यों की सूची में शामिल किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए दस करोड़ का बजट भी आवंटित कर दिया। अनुमान है कि प्रत्येक पात्र हस्त शिल्पी को 500 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी।
इससे हस्तकला उद्योग को भी एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने कई अन्य योजना भी बनाई हैं। समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना के लिए सरकार ने 40 करोड़ का बजट जारी किया है। इससे प्रदेश में करीब चार हजार ने लघु उद्योग स्थापित हो सकेंगे। मालुम हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुछ माह पहले जनपद आगमन के दौरान इस योजना का खुलासा करते हुए कहा था कि इससे युवा लद्यु उद्योग के लिए प्रोत्साहित होंगे। योजना के अंतर्गत उद्योग लगाने पर 10 फीसदी मार्जिन मनी लगानी होगी,60 फीसदी बैंक ऋण स्वीकृत करेगी और तीस फीसदी प्रदेश सरकार सब्सिडी देगी। इसमें अधिकतम 25 लाख तक का उद्योग स्थापित किया जा सकता है।