{"_id":"db9fff2442fe3ac811e8d72f4fc30a2a","slug":"hamlet-the-increased-humidity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरवा ने बढ़ाई उमस, लोग पसीना-पसीना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवा ने बढ़ाई उमस, लोग पसीना-पसीना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चल रही पुरवा हवाओं के कारण वातावरण में बढ़ रही
विज्ञापन
आर्द्रता से उमस भरी गर्मी ने लोगों का चैन छीन लिया है। दिन तो दिन अब तो
रात में भी उमस भरी भीषण गर्मी होने से लोगों की नींद उड़ने लगी है। मौसम
वैज्ञानिकों ने बताया कि पुरवा हवाओं के कारण बढ़ी उमस से लोग बिलबिला रहे
हैं।
सोमवार को सूरज के तेवरों में भी कोई खास अंतर नहीं आया। पारा 39 डिग्री के पार होने के लिए बेताब दिखा, तो पुरवा हवा के झोंके लगातार चलने के कारण वातावरण में आर्द्रता ज्यादा रहने से भीषण उमस भरी गर्मी रही। इसी तरह से बीती रात में उमस भरी गर्मी रहने के कारण पसीना-पसीना हुए लोगों की आंखों से नींद गायब रही।
गर्म हवा फेंकते पंखे भी राहत नहीं दिला पाए और लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि सोमवार को तापमान का अधिकतम स्तर 39.0 तथा न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में आर्द्रता सामान्य से अधिक रहने के कारण उमस भरी गर्मी हो रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही और ऐसे में लोग झमाझम बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं, पर बादल आते हैं और बिना बरसे निकल जाते हैं।
मौसम वैज्ञानिक मिश्र ने बताया कि पुरवा उमस बढ़ाएगी, जिसके बाद बारिश होने की संभावनाएं बनेंगी। कुल मिलाकर सोमवार को भी लोग गर्मी से बिलबिलाते दिखे।