{"_id":"5e5014648ebc3ef3b036aca7","slug":"half-kg-silver-stolen-from-jwellery-shop-hardoi-news-knp5461065171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान का शटर खींचकर आधा किलो चांदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान का शटर खींचकर आधा किलो चांदी चुराई
विज्ञापन
शटर खींचे जाने के बारे में जानकारी देते सुमित गुप्ता। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम चुंगी के निकट स्थित सराफ की दुकान से चोरों ने आधा किलो चांदी और 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच जांच की।
शहर के मोहल्ला सराय थोक पूर्वी निवासी सुमित कुमार गुप्ता की सेठ विष्णु नारायण ज्वैलर्स के नाम से बिलग्राम चुंगी के निकट स्थित शिक्षक भवन के सामने दुकान है।
गुरुवार रात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर घुस गए। सुमित के मुताबिक चोर दुकान से आधा किलो चांदी और 12 हजार रुपये चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह शटर उचका देख लोगों ने उन्हें सूचना दी शहर कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट्स लिए हैं। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विवाह सामग्री की दुकान से नगदी चोरी
हरदोई। गुरुवार रात चोरों ने शहर कोतवाली क्षेत्र में बजरिया में विवाह सामग्री की बिक्री करने वाले हर्षित गुप्ता की दुकान को भी निशाना बनाया। हर्षित गुप्ता का दुकान के पीछे ही मकान भी है।
अधिकांश सामग्री वह रात में घर ले जाते हैं। हर्षित के मुताबिक रात में चोरों ने दुकान के शटर को उखाड़ा और चार हजार रुपये चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह छह बजे टहलने निकलने पर चोरी का पता चला। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। हर्षित गुप्ता ने बताया कि आठ फरवरी की रात भी चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ दिए थे।