फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Haji Krimullahs Nidhan

चेयरमैन हाजी करी मुल्लाह का इंतकाल

Sat, 14 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 14 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Haji Krimullahs Nidhan

चेयरमैन हाजी करीमुल्लाह सिद्धू का लंबी बीमारी के

विज्ञापन
बाद शनिवार को निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। लखनऊ के ओपी हास्पिटल में उन्होंने शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे आखिरी सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही शोक की लहर छा गई।

गोपामऊ में बाजार बंद रहे और शव लाए जाते ही आवास पर आखिरी दीदार करने वालों का तांता लग रहा। सिद्धू यहां अपनी खास कार्य और भाषा शैली के लिए अलग पहचान रखते थे। काफी दिनों से वह लीवर कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। गत दस फरवरी को ज्यादा हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के हास्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

उनके पुत्र वली मोहम्मद ने बताया चार दिनों तक मौत जिंदगी के बीच लड़ाई के बाद शनिवार सुबह साढ़े सात बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। वह अपने पीछे तीन पुत्र और पुत्रियों से भरा भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं। सिद्धू को गोपामऊ के आवाम ने सन 2000 में पहली बार चेयरमैन चुना था।

इस बार के निकाय चुनाव में वह दोबारा चेयरमैन निर्वाचित हुए थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही कसबे में गम की लहर छा गई। शोक के चलते व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। दोपहर दो बजे उनका शव लाए जाते ही आवास पर आखिरी दीदार को तांता लग गया।

सपा विधायक श्याम प्रकाश, उमेश अग्रवाल, अनीस खां, नफीस खां, नूर मोहम्मद, बशीर मंसूरी, शहजाद, इसलाम आदि समेत नगर के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधा शोक जताया। देर शाम बस स्टैंड पर उनकी नमाजे जनाजा पढ़ी गई और हजारों सोगवारों की मौजूदगी में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed