फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hail fell with rain, damage to crops

Hardoi News: बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान

Tue, 17 Oct 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 17 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hail fell with rain, damage to crops
हरदोई/बेनीगंज। शाम को अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी के बाद जिले के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण उमस थी। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की संभावना जताई थी। सोमवार शाम को लगभग चार बजे मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ देर बाद तेज आंधी आ गई। बेनीगंज, झरोइया, प्रतापनगर चौराहा, कोकोथावां के आस पास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई और ओले भी गिरे।
विज्ञापन

बेनीगंज क्षेत्र में किसान अमित सिंह ने बताया कि 10 बीघा मूंगफली की खोदाई कर एक साथ जमा कर ली थी और मड़ाई के लिए लगाई थी। बारिश में सबकुछ भीग गया, अब दोबारा इसे सुखाना होगा। धान की फसल ओले गिरने से खराब हो गई। लेखपाल विशाल अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को फसल के नुकसान का आंकलन किया जाएगा। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार आंधी बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अगले दो दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed