फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hadse me bike sawar ki maut

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

Mon, 29 Jun 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
hadse me bike sawar ki maut
हरदोई। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बांधा पुलिया के निकट सोमवार को वाहन ने बाइक सवार अधिवक्ता को टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मूल रूप से बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जगदीशखेड़ा उमरारी निवासी दिनेश सिंह (53) पुत्र बाबू सिंह कलक्ट्रेट पर वकालत करते थे। उनका मकान शहर में महोलिया के निकट विकास नगर में भी है। शनिवार को वह अपने गांव चले गए थे। सोमवार को वह बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में टड़ियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बांधा पुलिया के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट लगाए होने के बाद भी दिनेश की जान न बच सकी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दिनेश के परिवार में पत्नी नीलम, दो पुत्र और एक पुत्री है। दिनेश के निधन की सूचना पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed