{"_id":"69da8320156fba7474012ac9","slug":"gyanendra-tripathi-appointed-sc-st-court-judge-10-judicial-officers-jurisdictions-changed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147859-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ज्ञानेंद्र त्रिपाठी बने एससी-एसटी कोर्ट के जज, 10 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ज्ञानेंद्र त्रिपाठी बने एससी-एसटी कोर्ट के जज, 10 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
विज्ञापन
हरदोई। जिले में तैनात न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। तबादले के बाद बरेली से आए ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को अपर जिला जज स्पेशल एससी-एसटी कोर्ट बनाया गया है।
एडीजे कोर्ट संख्या-तीन योगेंद्र चौहान को अपर जिला जज कोर्ट संख्या-चार की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कोर्ट संख्या-चार में तैनात यशपाल को एडीजे एफटीसी (महिला) बनाया गया है। भूपेंद्र प्रताप को एडीजे एफटीसी (महिला) से 14वें वित्त आयोग का जज नियुक्त किया गया है। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-एक में तैनात पारस यादव को सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी बनाया गया है। जुवेनाइल कोर्ट में तैनात कुमार आशीष को सिविल जज जूनियर डिवीजन पश्चिमी का दायित्व दिया गया है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय मोहम्मद यूनुस को जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया है। इसी तरह अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-तीन में तैनात कीर्ति सिंह को सिविल जज जूनियर डिवीजन पूर्वी बनाया गया है। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट संख्या-पांच में तैनात साक्षी चौधरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय नियुक्त किया गया है। वहीं, बनारस से आईं प्रियल शर्मा को सवायजपुर में ग्राम न्यायाधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।