{"_id":"63ebc66ff19dc72c060f5d4e","slug":"gusts-of-fire-on-people-sitting-outside-the-house-hardoi-news-c-12-1-80163-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: घर के बाहर बैठे लोगों पर चार राउंड की फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: घर के बाहर बैठे लोगों पर चार राउंड की फायर
Tue, 14 Feb 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर बैठे लोगों पर झोंके फायर
- पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में बंदूक और तमंचा धारी युवकों ने की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में घर के बाहर बैठे लोगों पर दो लोगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की नियत से चार राउंड फायर किए। दोनों लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई।
अनंगपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह सोमवार रात करीब नौ बजे अपने घर के बाहर परिवारीजनों के साथ बैठे थे। इस दौरान गांव निवासी मानू सिंह और ओपेंद्र सिंह हाथों में बंदूक व तमंचा लेकर वहां आए। धर्मेंद्र ने रात होने के चलते दोनों को टोक दिया। इस पर दोनों युवको ने गाली देना शुरू कर दी। इसके बाद पर दोनों ने मिलकर चार राउंड फायर किए। रात होने के चलते उन्होंने व परिवारीजनों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग के दौरान बंदूक की नाल निकल कर नीचे गिर पड़ी। बंदूक की नाल और दो खोखा कारतूस मौके पर छोड़कर दोनों युवक तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक दोनों युवकों से उनकी जमीन को लेकर रंजिश भी चल रही है।
कोतवाल गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि मानू सिंह, ओपेंद्र सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से बंदूक की नाल एवं दो खोखा मिले हैं।