{"_id":"5781439b4f1c1bca497fa38f","slug":"gurumntr-parties-rushed-to-the-plantation","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुरुमंत्र लेकर पौधरोपण के लिए पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुमंत्र लेकर पौधरोपण के लिए पार्टियां रवाना
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पार्टियों को रवाना करने से पूर्व प्रशिक्षण देते डीएफओ वीके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 11 जुलाई को आठ लाख 66 हजार पौधों का रोपण होना है। इसको लेकर शनिवार को अंतिम प्रशिक्षण देकर डीएफओ ने 89 साइटों पर पौधरोपण के लिए पार्टियों को रवाना कर दिया है। प्रत्येक पार्टी में दो आडीटर व दो पर्यवेक्षक शामिल रहेंगे।
कार्यालय परिसर में डीएफओ वीके सिंह ने कहा कि सभी पार्टियों के जिम्मेदार पौधरोपण का कार्य 11 जुलाई को सुबह 10 बजे से ही शुरू करेंगे। पौधरोपण का कार्य दूसरे दिन 12 जुलाई को सुबह 11 बजे तक ही होगा। ऐसे में किसी भी साइट में पौधरोपण के लिए जल्दबाजी न की जाए। समय से पूर्व हुए पौधरोपण को संबंधित कंपनी तुरंत कंप्यूटर से डिलीट कर देगी। पौधरोपण भले ही कम हो लेकिन गलतियंा बिल्कुल न हों।
सभी पार्टियों को एक किट भी उपलब्ध कराई गई। इसमें मेडिकल से जुड़ी चीजें व अन्य जरूरी वस्तुएं शामिल रहीं। इस मौके पर कई अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद देर शाम डीएफओ ने अधिकांश साइटों पर जाकर निरीक्षण किया व निर्देश दिए।