{"_id":"57e575b24f1c1bc32ca824bd","slug":"gunshots-echo-arose-from-police-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोलियों की आवाज से गूंज उठी पुलिस लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियों की आवाज से गूंज उठी पुलिस लाइन
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बलवा होने पर इस तरह हमलावर होंगे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। मोहर्रम व दशहरा के त्योहार के दौरान बलवा आदि होने के दौरान अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने तैयारियों को अमली जामा देना चालू कर दिया है। इन हालात में किस तरह से स्थितियों पर काबू पाया जाएगा इसके लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी उमेश कुमार सिंह की अगुवाई में जवानों ने मॉक ड्रिल किया। जिले के कोतवाली व थानों में भी रिहर्सल हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह छह बजे से ही पुलिस लाइन में चहल कदमी होने लगी। एसपी उमेश कुमार सिंह, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे व सभी सीओ लाइन में पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस की 11 टीमें भी मौजूद थी। एसपी ने मोहर्रम व दशहरा के दौरान बलवा आदि होने पर अराजक तत्वों से कैसे निपटेंगे इसके लिए पुलिस लाइन में मार्क ड्रिल कराया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए मुस्तैद रहने का पाठ पढ़ाया। यह भी बताया गया कि बलवा आदि होने की स्थिति में फास्ट एड बाक्स समेत कौन कौन सा सामान अनिवार्य तौर से साथ में होना चाहिए। मार्क ड्रिल में घोड़ा टुकड़ी, रिजर्व पार्टी आदि को किस तरह पोजीशन में होना चाहिए। एसपी ने जानकारी दी।
विज्ञापन