{"_id":"5ee656598ebc3e42b82f31c4","slug":"grp-jawan-samet-8-korona-postive-hardoi-news-knp565536945","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी जवान समेत आठ ने कोरोना को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी जवान समेत आठ ने कोरोना को दी मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार देर रात अच्छी खबर भी आई। कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में उपचार करा रहे आठ लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। इनमें लखनऊ जीआरपी में तैनात एक सिपाही भी है। इन सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ जनपद में स्वस्थ लोगों का आंकड़ा 63 पहुंच गया है।
बावन विकास खंड के हरसिंगपुर निवासी 35 वर्षीय युवक जीआरपी लखनऊ में तैनात है। दो जून को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिला था। इस पर उसे कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती किया गया था। शनिवार देर रात उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी तरह बिलग्राम तहसील क्षेत्र के संगैचामऊ निवासी 36 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। सुरसा विकास खंड के ग्राम घुरमई निवासी पिता और उसके दो बच्चों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। पहुतेरा निवासी दंपति की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अहिरोरी विकास खंड के ग्राम पुन्निया निवासी 28 वर्षीय महिला भी स्वस्थ हो गई है। सीएमओ डा. एसके रावत ने बताया कि सभी आठ लोग अब घरों में क्वारंटीन रहेंगे।