फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Grant funds for four sports complex

चार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए धनराशि मंजूर

Tue, 10 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 10 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Grant funds for four sports complex

जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं

विज्ञापन
प्रतिभाओं में निखार लाने की कवायद में संचालित हुए राजीव गांधी खेल अभियान की हलचल साफ दिखने लगी है। अब तक जिले भर में जहां चार ब्लाकों में भूमि चिह्नित कर ली गई है, वहीं बीआरजीएफ से लगभग तीन करोड़ 20 लाख की धनराशि को भी स्वीकृत दे दी गई है।

अफसरों की माने तो सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले वित्तीय वर्ष में चार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार युवा कल्याण विभाग को जिले में राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत 13 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने का लक्ष्य सौंपा गया था।

जिसके  तहत छह एकड़ भूमि विभाग को प्राप्त करनी थी। पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान योजना बुरी तरह से फ्लाप होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रोत्साहन को राजीव गांधी खेल अभियान के तहत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाना है।

जिसके निर्माण के लिए विकास खंडों पर आवश्यकता अनुसार भूमि चिह्नित कर अधिग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे। बकौल विभागीय अफसरों के उनके द्वारा इस ओर कवायद महीनों पूर्व शुरू करते हुए संडीला में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण मनरेगा की धनराशि से होगा।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण आउटडोर मैदान के साथ 80 लाख रुपये में किया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी पीएल शर्मा ने बताया कि संडीला का उमराव, टड़ियावां का भड़ायल, हरपालपुर का खसौरा एवं हरियावां के उतरा में भूमि को चिह्नित कर लिया गया है।

जिलाधिकारी के द्वारा भूमि का सिर्फ अधिग्रहण करना है। तो इसके अलावा इस पर हाल के निर्माण के लिए प्रत्येक के लिए 80 लाख की स्वीकृति बीआरजीएफ से दे दी गई है। इस हिसाब से तीन करोड़ 20 लाख की राशि स्वीकृति की जा चुकी है। बजट होने की पूरी उम्मीद है जिसके होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।

इसके अलावा ग्राउंड का निर्माण मनरेगा से जारी धनराशि से होगा। बहरहाल इस ओर शुरुआत होने के बाद ग्रामीण खेलकूद प्रतिभाओं में भी खुशी की लहर दौड़ी है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि इन चार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बाद नौ अन्य प्रस्ताव भी तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed